फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: गुरुदेव रवि शंकर के जन्मोत्सव पर झूमे भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक गुरुदेव श्रीश्री रविशंकर का जन्मोत्सव सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। महाराजगंज स्थित एक निजी स्कूल में शनिवार की दोपहर भक्तों से भरे प्रेक्षागृह में केट काटने के बाद शुरु हुए भजन संध्या में वाद्य यंत्रों से निकल रही धार्मिक धुन झूमने के लिए विवश कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु पूजन और दीप प्रज्जवलन से हुआ। अंत में यूथ एंपावरमेंट सेमिनार से एस कोर्स का समापन करते हुए स्वच्छता अभियान, नशामुक्ति अभियान का संकल्प भक्तों ने लिया। इस मौके पर विवेक दूबे,आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के प्रभारी अनूप सिंह, प्रधानाध्यापक विश्वेष प्रिय, संकेत जी, लक्ष्मीशंकर मिश्र, डॉ. अमित, डॉ. सौमित्र, रामनारायण मिश्र, दर्शना, पूजा, स्वाती, अजय, हंसराज समेत शिक्षक, क्षेत्रीय संभ्रांतजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें