फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञानपुर ब्लॉक के विकास कार्यो की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। क्षेत्र पंचायत, मनरेगा सहित अन्य मद से ज्ञानपुर ब्लॉक में होने वाले विकास कार्यों की जांच होगी। प्रमुख सचिव के निर्देश पर डीएम आर्यका अखौरी ने एडीएम न्यायिक को जांच अधिकारी नामित किया है। कठौता निवासी क्षेत्र पंचायत सदस्य आनंद मिश्रा ने प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह को पत्र भेजकर विकास कार्यों में धांधली का आरोप लगाया था। इसमें राज्य वित्त एवं 15 वें वित्त से होने वाले कार्यों में मनमानी की शिकायत की। प्रमुख सचिव के निर्देश पर डीएम आर्यका अखौरी ने एडीएम न्यायिक को जांच अधिकारी नामित किया। बीडीओ को निर्देश दिया कि जांच के दौरान संबंधित अभिलेख समय से उपलब्ध कराएं। जिससे समय से जांच पूर्ण हो जाए। प्रमुख प्रतिनिधि अखिलेश्वर सिंह ने कहा कि विकास कार्य बाधित करने के लिए चुनाव में प्रत्याशी रहे लोग शिकायत कर रहे हैं। पूर्व में भी तीन शिकायतें हो चुकी हैं, जिसमें अधिकारियों को कुछ नहीं मिला। उन्होंने डीएम से आग्रह किया कि बेवजह परेशान करने वालों पर कार्रवाई की जाए। बताते चलें कि इसके पूर्व मंडलायुक्त के निर्देश पर भी तीन सदस्यीय टीम ब्लॉक के कार्यों की जांच कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें