फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: नगर के वार्डों में ढाई करोड़ से होंगे विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां। नगर पंचायत सभागार में बृहस्पतिवार को बोर्ड की बैठक हुईं। इसमें नगर के चौमुखी विकास के लिए ढाई करोड़ रुपये का प्रस्ताव बहुमत के साथ पारित हुआ। नगर के 13 वार्ड में नाली, इंटरलॉकिंग, पेयजल व्यवस्था, जलनिकासी आदि काम कराया जाएगा। इससे व्यवस्थाएं बेहतर होंगी और लोगों को समस्याओं से लोगों को निजात मिलेगी। सभासदों ने अपने अपने वार्ड की समस्याएं ईओ सुजीत कुमार और चेयरमैन विनय चौरसिया को बताईं। नगर के विकास के लिए ढाई करोड़ रुपये का प्रस्ताव पास किया गया। इस धनराशि से नेता नगर, अटल चौराहा, नेहरू नगर, अभिया रोड़ आदि स्थानों पर जलनिकासी की व्यवस्था के लिए नालियों का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें