फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास तभी संभव जब महिलाएं सशक्त हो: मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
औराई। तहसील सभागार सोमवार को महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंडलायुक्त योगेश्वरराम मिश्रा, डीएम आर्यका अखौरी, विधायक दीनानाथ भास्कर ने संयुक्त रुप से दीप जलाकर किया। प्रदेश सरकार के चार वर्ष को बेमिसाल बताकर सम्मान से महिलाओं को मजबूत बनाने और आत्मनिर्भरता से शक्तिवान बनाने पर प्रकाश डाला। मंडलायुक्त ने कहा कि विकास तभी संभव है जब महिला सशक्त होकर पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ेगी। भदोही जनपद भी मिसाल है कि यहां अभी तक ऐसा कुछ नहीं हुआ जिससे जनपद की शिकायत मिली हो। सरकार के चार वर्ष पूरा कर पांचवें वर्ष में कदम रख लिया है। महिला डीएम की अगुवाई में विकास कार्यों को गति दी जाएगी। किसी भी क्षेत्र का विकास तभी संभव है जब महिला सशक्त होकर एक शक्ति के रूप में पुरुषों से आगे बढ़ेंगी। डीएम आर्यका अखौरी ने कहा कि सरकार महिलाओं के लिए तरह-तरह की योजनाएं चल रही है जिनका लाभ बढ़चढ़ कर उठाना चाहिए। एसपी रामबदन सिंह ने मिशन शक्ति के तहत 112, 1090, 181 जैसी सुविधाओं को महत्वपूर्ण बताया। चिल्ड्रेन हेल्प लाइन नंबर 1098 पर बच्चों की सुरक्षा की जा सकती है। विधायक दीनानाथ भास्कर ने कहा कि सरकार में किसी भी तरह का भेदभाव नहीं किया जा रहा है उसी का परिणाम है कि चार वर्ष में विकास की लहर देखने को मिला। सबका साथ-सबका विकास और सब पर विश्वास को लक्ष्य मानकर आगे बढ़ा जा रहा है। विरोधी दल सरकार को बदनाम करने के लिए अनाप-शनाप की भाषा प्रयोग कर रहे हैं लेकिन सभी जानते हैं कि कौन गलत है कौन सही। कार्यक्रम के समापन पर पौधरोपण कर बाल विकास परियोजना के स्टाल पर पहुंचकर गोद भराई की रस्म पूरी कराई गई। इस मौके पर एसडीएम एके मिश्रा, तहसीलदार तनुजा निगम, सीओ अजय कुमार, बीडीओ श्याम जी, बृजकिशोर त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह, नंदकुमार मौर्या, नुमान अहमद, राजेंद्र दूबे, संतोष तिवारी, चून्नू दूबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें