फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: नरथुआ तालाब के पास खाली स्थान को पार्क के रूप में करें विकसित

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। मंडलायुक्त डॉ. मुथुकुमार स्वामी बी और अपर आयुक्त प्रशासन डॉ. विश्राम शनिवार को औराई चौराहे के समीप नरथुआ गांव के तालाब का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने शिव मंदिर के सौंदर्यीकरण और तालाब के किनारे पार्क के रूप में विकासित करने का निर्देश दिया। मंडलायुक्त ने अविलंब सड़क के किनारे की भूमि को समतल कराकर, फेंसिंग कराते हुए खाली स्थानों पर पौधरोपण कराए जाने की नसीहत दी। कहा कि खाली स्थान को पार्क के रूप में में विकसित करें। इससे स्थानीय लोगों को लाभ मिल सके। उन्होंने तालाब पर वाॅकिंग ट्रैक बनाने के साथ ही सीटिंग चेयर लगाने का निर्देश दिया है। औराई बीडीओ ने अवगत कराया कि जमीन पर पहले अतिक्रमण के रूप आवासित 63 लोगों को पट्टे की जमीन दी गई है। उन्हें पीएम आवास सर्वे सूची में सम्मिलित कर लिया गया है। मौके पर सीडीओ डॉ. शिवाकांत द्विवेदी, एसडीएम बरखा सिंह, बीडीओ बृजेश नारायण त्रिपाठी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें