फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: नो एंट्री के बावजूद मंडी में घुसा ट्रक, जाम से परेशान हुए लोग

विज्ञापन
गोपीगंज के गल्ला मंडी मार्ग पर लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
नगर में नो एंट्री का पालन कराना पुलिस के लिए मुश्किल हो गया है। हर रोज भारी वाहनों के घुसने से खरहट्टी मोहाल, गल्ला मंडी के लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। मंगलवार की शाम करीब चार बजे गोपीगंज गल्ला मंडी मार्ग पर एक ट्रक नो एंट्री में घुस गया। इसके कारण गोपीगंज ज्ञानपुर रोड़ रेलवे स्टेशन पर जाम की स्थिति बन गई। ज्ञानपुर रोड़ रेलवे स्टेशन से करीब दो दर्जन से अधिक ट्रेनों का संचालन होता है। जाम लगने के कारण स्टेशन जाने वाले राहगीरों को परेशान होना पड़ा। व्यापारी स्वतंत्र जायसवाल, अनुपम अग्रवाल, मनोज साहू ने ऐसे वाहनों पर रोक लगाने की मांग जिलाधिकारी से की है। कोतवाल शैलेश राय ने कहा कि इस समस्या का हल व्यापारियों के साथ बैठकर निकाला जाएगा। नो एंट्री में वाहन घुसने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें