फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: मछली के लिए गंगा के कछार में उतरा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतामढ़ी। कोईरौना थाना क्षेत्र के बहपुरा गंगा घाट पर बुधवार को मछली मारने के दौरान एक मल्लाह की मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बारीपुर गांव के मल्लाह बस्ती निवासी पिंटू मांझी (35) बुधवार सुबह दो साथियों के साथ क्षेत्र के बहपुरा गंगा घाट पर मछली मारने गया था। पिंटू गंगा में 20 फीट नीचे उतर कर कछार से मछली निकालने का प्रयास कर रहा था। इस बीच अचानक कछार में फंस कर रह गया। बाहर दोनों साथी इंतजार करते रहे। काफी देर तक जब बाहर नहीं निकला तो वे शोर मचाने लगे। दोनों ने गंगा की तलहटी में उतर कर उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिंटू की सात साल की बेटी और दो वर्ष का बेटा है। मौत से पत्नी चंदा देवी और मां छुहारा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें