छह माह का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके 2011 बैच के प्रशिक्षु शिक्षकों को विद्यालय आवंटित किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को नि:शक्त पुरूष और महिलाओं को विकल्प भरने के लिए बुलाया गया था। वाराणसी, इलाहाबाद, भदोही, जौनपुर के प्रशिक्षुओं ने विकल्प भरकर विभाग को सौंपा। विकल्प के आधार पर विभाग प्रशिक्षुओं को विद्यालय आवंटित करेगा। खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञानपुर केडी पांडेय ने बताया कि करीब 40 प्रशिक्षुओं ने विकल्प भरा है।