फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: डिप्टी सीएम ने तत्कालीन सीएमओ की तीन वेतन वृद्धि रोकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लापरवाही बरतने पर शुक्रवार को भदोही की तत्कालीन सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह की तीन वेतन वृद्धि रोक दी है। उन्होंने यह जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म एक्स पर साझा की। बताया कि 2017 से 2021 के बीच जननी सुरक्षा योजना के भुगतान में गड़बड़ी मामले में यह कार्रवाही की गई है। उस समय जिले की सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह थी। वर्तमान में वह जौनपुर में तैनात है। साल 2022 में त्रिस्तरीय जांच समिति को साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराया गया। इसमें उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना की गई। दायित्वों का निर्वहन ठीक से करने के कारण तीन वेतन वृद्धि रोकी गई है। सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने बताया कि यह कार्रवाई तत्कालीन सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह पर की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें