फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi: महिला के इलाज में लापरवाही बरती, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जिला अस्पताल के दो चिकित्सक किए निलंबित

Mon, 17 Oct 2022 09:05 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, ज्ञानपुर

सार

दरअसल 15 अगस्त को महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल में एक महिला को भर्ती किया गया था। आरोप था कि उपचार न मिलने से उसकी मौत हो गई। परिवार वालों ने इसकी शिकायत शासन स्तर पर की। सोमवार को मामले में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने जिला अस्पताल के दो चिकित्सकों को निलंबित करने की सूचना देने का ट्वीट किया।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूबे के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के ट्वीट से सोमवार को स्वास्थ्य महकमें में भूचाल आ गया। महिला के इलाज में लापरवाही बरतने पर दो चिकित्सकों के निलंबन और एक चिकित्सक के खिलाफ जांच से जुड़े ट्वीट के बाद विभागीय अधिकारी कुछ कहने से बचते रहे।

विज्ञापन

दरअसल 15 अगस्त को महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल में एक महिला को भर्ती किया गया था। आरोप था कि उपचार न मिलने से उसकी मौत हो गई। परिवार वालों ने इसकी शिकायत शासन स्तर पर की। सोमवार को मामले में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने जिला अस्पताल के दो चिकित्सकों को निलंबित करने की सूचना देने का ट्वीट किया।

विज्ञापन

ट्वीट में कहा गया कि महिला के उपचार में लापरवाही बरतने पर दो चिकित्सकों को निलंबित किया गया। इसी तरह महाराजा बलवंत सिंह अस्पताल भदोही के एक सरकारी चिकित्सक के प्राइवेट प्रैक्टिस के मामले में जांच कर रिपोर्ट दो दिनों में मांगी है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने कहा कि प्राइवेट हॉस्पिटल में प्रैक्टिस मामले में रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। जिला अस्पताल में महिला की मौत नहीं हुई थी। यहां से रेफर होने के बाद वाराणसी में उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें