फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कोविड के नए वैरिएंट को लेकर महकमा अलर्ट, बढ़ी सतर्कता

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। देश के कई राज्यों में कोविड 19 के नए वैरिएंट जेएन 1 केस सामने आने लगे हैं। हर दिन कोविड मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। जिसके बाद से जनपद में स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है। जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर 205 बेड ऑक्सीजन युक्त कर दिया गया है। विभागीय उपकरणों को दुरुस्त कर दिया गया है। अस्पताल में आने वाले सर्दी-जुकाम के मरीजों की निगरानी भी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

देश के पांच राज्यों में कोविड के नए वैरिएंट जेएन 1 केस हर दिन बढ़ रहे हैं। गोवा, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र में नए वैरिएंट के लक्षण मिल चुके हैं। हर दिन मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सबसे अधिक केस गोवा में मिल चुके हैं।
नए वैरिएंट के लक्षण तेजी से फैल रहे हैं। जिसे लेकर सतर्कता बेहद जरूरी है। जरा सी लापरवाही बरतने पर इसकी चपेट में कोई भी आ सकता है। पिछले सप्ताह मॉक ड्रील कर ऑक्सीजन प्लांट की हकीकत परखी गई थी। जिन ऑक्सीजन प्लांट के उपकरण बंद मिल थे। उसे तत्काल दुरुस्त कराने का निर्देश विभाग को दिया गया है। वहीं सरकारी चिकित्सालय में सर्दी जुकाम के मरीजों की विशेष निगरानी की जा रही है। नए वैरिएंट के लक्षण दिखने पर तत्काल चिकित्सक इसकी रिपोर्ट तैयार कर स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध करायेंगे।
विज्ञापन

जिला संक्रामक रोग अधिकारी अजीत पाठक ने बताया कि शासन के निर्देश पर सभी अलर्ट हो गए हैं। पांच स्वास्थ्य केंद्रों पर 205 बेड तैयार हैं। जहां पर ऑक्सीजन की व्यवस्था है। बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीघ पर 30 बेड, औराई 35, सुरियावां 30, दुर्गागंज 20, एल टू 90 बेड़ को ऑक्सीजन युक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें