तहसील के पिपरिस अधारपुर नई बस्ती में नहर के दक्षिण बिंद बस्ती व यादव बस्ती में जाने के लिए लंबे समय से सड़क निर्माण कराने की मांग कर रहे ग्रामीणों ने सोमवार को नारेबाजी और प्रदर्शन किया। कहा शिकायत के बाद भी अधिकारी मांगों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। लगभग तीन दशक से 200 घरों की अधिक वहां निवास कर रही है। बारसात में पानी लगने और कीचड़ से घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है तो गर्मी में धूल और मिट्टी से सांस लेना मुश्किल रहता है। राकेश कुमार सिंह ने बताया कि बारिश में यदि कोई बीमार हो जाता है उसको खाट पर लेकर अस्पताल जाते हैं। इस संबंध में सांसद रमेश चंद्र से लेकर विधायक और प्रधान तक से गुहार लगाकर थक चुके हैं। लेकिन सड़क नहीं बन सकी है।
ग्रामीणों ने कहा कि कोई रिश्ता लेकर आता है तो खस्ताहाल सड़क देख कर रिश्ता करने से इंकार कर देता है। लोगों ने नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी से सड़क निर्माण कराने की मां गी। कहा कि यदि गर्मी में सड़क नहीं बनी तो गर्मी भर धूल भरी आंधी से लोगों का जीना दुश्वार हो जाएगा।
प्रदर्शन करने वालों में रामचंद्र, रमाकांत बिंद, सुभाष चंद्र, सतीश बिंद, शिवकुमार, मंगरु यादव, मुरली यादव, सत्ती देवी, रेखा देवी, सुशीला देवी, अनिल, अंकित, सोनी, सुमन देवी आदि लोग रहे।