फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगो को लेकर सिंचाई विभाग के कर्मचारियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सींच पर्यवेक्षक सिंचपाल सिंचाई संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने शनिवार को भदोही स्थित सिंचाई विभाग के कार्यालय में मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन अधिशासी अभियंता को सौंपा। प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन बहाली, संघ के सदस्यों को सींचपाल पर्यवेक्षक की संशोधित सेवा नियमावली में संशोधन कराकर एक वर्ष के अनुभव को शामिल किया जाए। मुंशी के वेतन का पेग्रेड देने, वेतन से चिकित्सा प्रतिपूर्ति भुगतान पर लगी रोक हटाया जाए। नलकूप चालकों को मोटरसाइकिल भत्ता देने और रिक्त पदों पर भर्ती करने की मांग की गई। इस मौके पर अध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी, संरक्षक सुनील कुमार पांडेय, अशोक कुमार दूबे, अशोक कुमार शुक्ला, शशि भूषण शुक्ला, कृष्ण कुमार, लालचंद, रत्नेश, विनीत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें