फाइलों के निपटाने में हीलाहवाली का आरोप लगाते हुए तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को तहसील कार्य का बहिष्कार किया। नाराज अधिवक्ताओं ने एसडीएम-तहसीलदार कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। अध्यक्ष सुभाष चंद यादव ने आरोप लगाया कि तहसील प्रशासन की ओर से फाइलों के निपटाने में हीला हवाली की जा रही है। इन्हें कई-कई दिनों तक लटकाया जा रहा है। अधिवक्ता बार-बार अधिकारियों से आग्रह कर रहे हैं, इसके बाद भी फाइलों में छोटी-छोटी कमियां निकालकर वादकारियों को लौटा दिया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने एसडीएम व तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग की। कहा कि जब त अधिकारियों का तबादला नहीं होगा। तब तक अधिवक्ताओं का प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शन करने वालों में परिमल श्रीवास्तव, प्रसन्न मिश्रा, प्रशांत दुबे, धर्मेंद्र पांडेय, मोतीलाल, हिमांशु यादव, सियाराम यादव, भरत यादव सहित अन्य रहे।