फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना नक्शा बने मकानों को नोटिस देकर करें ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर और राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक हुई। इसमें अगस्त माह की प्रगति ठीक न होने पर डीएम ने नाराजगी जताई। खनन, परिवहन सहित अन्य विभाग के अफसरों को अभियान चलाकर शत प्रतिशत वसूली का निर्देश दिया। कहा कि बिना नक्शा बने भवनों को चिन्हित कर मालिकों को नोटिस जारी करें। उसके बाद जरूरत पड़े तो उसे ध्वस्त करें।
विज्ञापन

डीएम ने सभी उप जिलाधिकारी और अधिशासी अधिकारी को पुलिस के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में अतिक्रमण हटवाने और पॉलिथीन पर रोक के लिए छापेमारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने ज्ञानपुर केएनपीजी गेट के समीप नर्सरियों को हास्टल चौराह या अन्यत्र हटाने का निर्देश दिया। उन्होंने गोपीगंज-मिर्जापुर रोड स्थित सिनेमा, तिराहे के आस-पास अतिक्रमण के खिलाफ सख्ती करने के लिए कहा। निर्धारित ऑटो स्टैंडों पर ही गाड़ियों को खडा कराया जाए।
धनतुलसी और बहपुरा गांव में अभी तक चकबंदी न होने पर चकबंदी अधिकारी को खतौनी तैयार करते हुए अविलंब कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने रबी, खरीब, जायद तीनों फसलों के शत-प्रतिशत ऑनलाइन खसरा फीडिंग करने के लिए कहा। डीएम ने तीनों एसडीएम से कहा कि विनियमित/प्राधिकरण क्षेत्र में बिना नक्शा पास कराये बने प्राइवेट मकानों को नोटिस देकर ध्वस्तीकरण कराएं। तहसीलों में लंबित भूमि विवादों, मुकदमों को निस्तारण कराएं अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी। सभी ईओ को दस प्रतिशत राजस्व बढ़ाने के लिए निर्देश दिया। कर करेतर की वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष पूर्ति के संबंध में वाणिज्य कर, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन, आबकारी, परिवहन, ऊर्जा विभाग, नगर विकास, वन विभाग, खनन, कृषि आदि विभग को वसूली पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस मौके पर एडीएम शैलेंद्र मिश्र, शिव नारायण सिंह, एसडीएम योगेंद्र कुमार, लाल बाबू दूबे, चंद्रशेखर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें