फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जा रोकने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां थाना क्षेत्र के बिहियापुर निवासी तारापत्ती देवी ने डीएम आर्यका अखौरी को प्रार्थना पत्र देकर अवैध कब्जा रोकने की मांग की। आरोप लगाया है कि आराजी नंबर पर उसे 0.5 बिस्वा जमीन कृषि आवंटन के रूप में मिली है। जो तहसील भदोही के राजस्व खतौनी में असंक्रमणीय दर्ज है। मनबढ़ पड़ोसी जबरन उक्त जमीन पर अवैध कब्जा करते जा रहे हैं। शिकायत करने पर एसडीएम भदोही योगेंद्र साहू ने पांच सदस्यीय टीम में शामिल नायब तहसीलदार ज्ञानप्रकाश सिंह, कानूनगो श्यामलाल, हलका लेखपाल कामेश्वरनाथ मिश्रा, सिद्धनाथ, अखिलेश्वर राम तिवारी जांच का निर्देश दिया लेकिन टीम अपने निर्धारित तिथि पांच जुलाई तक मौके पर नहीं पहुंच सकी। टीम के न पहुंचने का लाभ उठाकर मनबढ़ अवैध कब्जा कर रहे हैं। रोक नहीं लगाया जा सका तो वह अनशन के लिए बाध्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें