औराई स्थित काशी चीनी मिल को पुन: चालू करने की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं की किसान गर्जना पदयात्रा बृहस्पतिवार को सोनखरी, चहरपुर, कठौता, जोगिनका सहित अन्य गांवों में पहुंची। किसानों ने औराई चीनी मिल को पुन: चालू कराने की मांग की।
प्रांतीय मंत्री अनिल मिश्रा ने कहा कि दो दशक पूर्व तक काशी चीनी मिल बेरोजगारों को रोजगार और लघु एवं सीमांत किसानों की आर्थिक सुदृढ़ता का मुख्य स्रोत थी। यहां तक कि उक्त चीनी मिल पूर्वांचल में सबसे अधिक क्षमता और आधुनिक उपकरणों से परिपूर्ण थी। इसके बावजूद राजनीतिक उठापटक के चलते मिल का भविष्य अंधकार में डाल दिया गया। सरकार किसानों और बेरोजगारों के हितों की अनदेखी करते हुए औने-पौने दामों में मिल समेत उपकरणों को निजी हाथों में सौंपना चाहती है। मांग किया कि काशी चीनी मिल औराई को पुन: चालू कराया जाये। जिससे किसान सुदृढ़ हो सके।
मौके पर जिलाध्यक्ष हरिप्रकाश उपाध्याय, रोहित सिंह, रजनीश पांडेय, राधेश्याम उपाध्याय, मनोज सिंह, बालेश्वर सिंह, अनूप मिश्रा, पिंटू उपाध्याय, विकास मिश्रा, वैभव, बृजेश दुबे, ज्ञानेश्वर मिश्रा, हर्षित मिश्रा, विपिन, विनय, संतोष आदि रहे।