फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सीसीटीवी कैमरे को दुरुस्त कराने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
अपना दल (क) के कार्यकर्ताओं ने विद्युत वितरण खण्ड-प्रथम के अधिशासी अभियंता एसके सिंह से उपखण्ड कार्यालय में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश लगाने पर रोक लगाने की मांग की । शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल एक्सईएन से मिला और कार्यालय में बढ़ते भ्रष्टाचार पर चिंता जताते हुए कार्यालय में यदि सीसीटीवी नहीं लगा हो तो लगवाने और यदि लगा हो तो उसे तत्काल ठीक कराने की मांग की। जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार पटेल ने पत्रक दिया। कहा कि कार्यालय में दलाल बैठने रहे हैं। कार्यालय के सीसीटीवी कैमरे को दुरुस्त रखा जाए और शिकायत होने पर सीसीटीवी फुटेज देख कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। डा.शिवम जायसवाल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें