फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पक्का पुल निर्माण के लिए धनराशि अवमुक्त करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपीगंज। सर्व समाज जनहित पार्टी की बैठक शनिवार को नारायणी कटरा-गोपीगंज में हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष विभूति नारायण सिंह ने एक बार फिर प्रदेश सरकार से रामपुर गंगा घाट पर प्रस्तावित पक्का पुल के लिए धनराशि अवमुक्त करने की आवाज उठाई। उन्होंने बताया कि चुनावी वर्ष में पूर्व लोक निर्माण मंत्री केशव प्रसाद मौर्य और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नीतिन गडकरी ने गंगा घाट पर पक्का पुल की घोषणा की थी। घोषणा होने पर सेतु निगम के अधिकारियों ने नोडल टीम के साथ घाट की लंबाई-चौड़ाई, मिट्टी जांच, स्टीमेट रिपोर्ट शासन को भेज दी है। स्टीमेट शासन तक पहुंच जाने से मिर्जापुर, प्रयागराज, भदोही जिले से गंगा आर-पार होने वालों में उम्मीद जगी थी कि चुनावी वर्ष बीतने पर पक्का पुल का निर्माण भी गति पकड़ेगा लेकिन अभी तक कोई गतिविधि शुरू नहीं हुई। पक्का पुल का निर्माण होने पर तटवर्ती क्षेत्रों के विकास को बल मिलेगा। मई तक पक्का पुल के लिए धनराशि का आवंटन न होने पर पार्टीजन लखनऊ के लिए कूच करेंगे। इस मौके पर धनेश पंडा, अरविंद श्रीवास्तव, समर बहादुर सिंह, सिंटू शुक्ला, कैशर खान, शालिक राम, विजय गुप्ता,रतनलाल, रामबाबू, प्रमोद, मुश्ताक, डीपी सिंह, राना सिंह आदि रहे। ज्ञानपुर राज्य सेतु निगम के जिला प्रोजेक्ट मैनेजर रवि शंकर उपाध्याय ने बताया कि रामपुर गंगा घाट पर पक्का पुल के लिए हर तरह की औपचारिकताएं पूरी कर लगभग साढ़े तीन सौ करोड़ का स्टीमेट शासन को भेज दिया गया है। जिले में रामपुर गंगा घाट पर पक्का पुल के साथ रेलवे ओवरब्रिज माधोसिंह और कंधिया भी प्रस्तावित है। शासन से हरी झंडी मिलते ही प्रथम चरण में उत्तर रेलवे के भदोही-वाराणसी रेल रुट स्थित कंधियां ओवरब्रिज का निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें