कजली निषाद (मल्लाही) मेला अब सरकारी खर्चे पर कराने की मांग उठी है। वीर एकलव्य समाजोत्थान समिति के महासचिव रामबलि निषाद ने बुधवार को केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल को संबोधित ज्ञापन सौंपकर मेला आयोजन के लिए सरकारी व्यवस्था कराने की मांग की। केंद्रीय राज्यमंत्री ने प्रशासन से वार्ता कर सरकारी खर्चे पर मेला लगवाने का आश्वासन दिया। ज्ञापन में रामबलि निषाद ने बताया कि ओझला का कजली निषाद मेला आजादी से पहले ब्रिटिशकाल से ही आयोजित होता आ रहा है। आजादी के बाद भी वर्ष 1990 तक प्रशासन की ओर से सरकारी खर्चे पर मेला कराया जाता था। इसके बाद यह व्यवस्था बंद कर दी गई। वर्ष 2003 से सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से मेला आयोजित किया जा रहा है। संवाद