वाराणसी-जंघई रेलवे मार्ग पर मोढ़ स्टेशन पर आरक्षण केंद्र खोलने की मांग लोगों ने विभाग के उच्चाधिकारी से की है। यहां से प्रतिदिन एक दर्जन से अधिक ट्रेने गुजरती हैं लेकिन टिकट आरक्षण सुविधा न होने के कारण लोगों को भदोही, सुरियावां का रुख करना पड़ता है। इससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती है। रिजर्वेशन केंद्र खुलने से मोढ़ सहित कई गांव के लोगों को राहत मिलेगी। क्षेत्र के राम कृष्ण यादव, हीरामनी यादव, रमाशंकर बिंद, कमलेश पाल, जीत लाल यादव, पंचलाल यादव, रमा शंकर यादव, संतोष यादव, पंकज दुबे आदि ने आरक्षण केंद्र खोलने की मांग डीआरएम वाराणसी से की।
संवाद