फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदलूबीर बाजार में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के सदलूबीर बाजार-हरकिरनपुर में बाजारवासियों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग पुलिस अधीक्षक से की। सालिक यादव, त्रिलोकीनाथ बिंद, श्यामधर यादव आदि ने बताया कि दो थाना क्षेत्र के बीच में पड़ने वाले उक्त बाजार में इन दिनों मोबाइल छिनैती की घटनाएं बढ़ रही है। एक माह में लगभग चार मोबाइल उचक्के छीन ले गए हैं। इससे लोगों को डरे हुए हैं। परिवार के साथ चलने वाली महिलाएं भी फोन आने पर बात नहीं करना चाहती। क्षेत्र निवासी संतोषा देवी यादव चार दिन पूर्व वह परिजनों के साथ बाइक से जा रही थी। फोन आने पर मोबाइल को बैग से निकाल कर बात करने लगी उसी समय बाइक सवार तीन उचक्के आए और मोबाइल को झपट कर भाग निकले। शोर मचाने पर राजू बिंद नामक युवक ने पीछा कर दुर्गागंज बाजार में बाइक सवारों को पकड़ा। वहां भी मोबाइल झपटने वालों ने राजू की आंख में मिर्च झोंककर भाग गए। मामले की शिकायत पुलिस से की जिसका कोई असर नहीं है। सीओ भदोही अजय कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है। दुर्गागंज थाना पुलिस से जानकारी लेकर पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें