वाराणसी जंघई रेलवे प्रखंड के सुरियावां स्टेशन पर बनारस लखनऊ इंटरसिटी ट्रेन का ठहराव न होने से व्यापारियों में नाराजगी है। तहसील उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष शेषधर गुप्ता और जिला पंचायत सदस्य आशीष सिंह ने भदोही से भाजपा सांसद डॉ. विनोद बिंद और रेलमंत्री को पत्रक भेजकर समस्याओं से अवगत कराया। कहा कि लखनऊ इंटरसिटी ट्रेन के ठहराव न होने से लखनऊ, वाराणसी जाने में दिक्कत होती है। इसके अलावा स्टेशन पर लाइट पंखा के साथ रिजर्वेशन काउंटर, कोच इंडिकेटर न होने से यात्रियों को ट्रेन पकड़ने में दिक्कत होती है। पूर्व में कई बार पत्र भेजा गया, लेकिन अभी तक उस पर अमल नहीं किया गया। यहां न तो आरक्षण केंद्र है न तो पार्सल की व्यवस्था है। इससे काफी दिक्कत होती है। पत्रक भेजने वालों में अश्वनी साहू, अनिल कुमार उमर वैश्य, राहुल उमर, रवि जायसवाल आदि रहे। संवाद