फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: निमकौड़िया तालाब के सुंदरीकरण की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां। नगर में स्थित निमकौड़िया तालाब के सुंदरीकरण की आवाज उठनी शुरू हो गई है। जलकुंभी से पटे तालाब को श्रमदान कर साफ कर दिया गया है लेकिन आसपास कोई सुविधा न होने से लोगों को इसका लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। इस धरोहर को बचाने के लिए व्यापारी मुखर हो गए हैं।
विज्ञापन

नगर के वार्ड नंबर नौ नेहरू नगर और वार्ड नंबर छह की सीमा पर स्थित तालाब पर प्राचीन हनुमान मंदिर और भोलेनाथ का मंदिर है। जहां पर रोज दर्शनार्थी और भक्त पूजन अर्चन करने आते हैं। यहां पर महीने में कई बार योग का प्रशिक्षण भी होता है। गरीब तबके के लोग यहां शादी विवाह भी करते हैं। उक्त तालाब में जलकुंभी समेत कई प्रकार की गंदगी थी। दो से तीन महीने पूर्व नागरिकों ने श्रमदान कर उसे साफ कर दिया। नागरिकों ने चेयरमैन से मांग किया कि तालाब के चारों तरफ सड़क बनाकर पौधरोपण किया जाए। हनुमान मंदिर के पुजारी चंद्रेश कुमार दुबे ने बताया कि मंदिर में प्रतिदिन श्रद्धालु आते हैं। शाम को सुंदरकांड का पाठ होता है। ऐसे में तालाब का सुंदरीकरण व प्रकाश की व्यवस्था होनी चाहिए। नागरिक शंभूनाथ उपाध्याय, रविंद्र नाथ उपाध्याय, लवकुश जायसवाल, संतोष जायसवाल, आशीष उपाध्याय, अशोक, विष्णु आदि ने तालाब के सुंदरीकरण की मांग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें