फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: दो स्कूलों में मिली कमियां, शिक्षकों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने सोमवार को औराई के प्राथमिक विद्यालय कठारी, विट्ठलपुर, नुआंव और मेघीपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय नुआव के बच्चों से प्रश्न पूछे गए। यहां बच्चों की उपस्थिति भी 75 फीसदी से अधिक रही। प्राथमिक विद्यालय मेघीपुर और विट्ठलपुर की स्थिति ठीक नहीं पाई गई। उक्त विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति 50 प्रतिशत से भी कम पाई गई। इसको लेकर शिक्षकों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा। 15 दिनों में बच्चों की उपस्थिति सुधार का निर्देश दिया। प्राथमिक विद्यालय मेघीपुर में बच्चे ईधर-उधर घूमते मिले। शिक्षकों को हिदायत दिया कि पठन-पाठन में सुधार लाएं अन्यथा विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें