फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी उत्सव में दीपाली को प्रथम पुरस्कार, उप निरीक्षक ने बढ़ाया उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
शहीद नरेश इंटर कॉलेज खमरिया में बृहस्पतिवार को छात्राओं ने रक्षा बंधन उत्सव मनाया। इस मौके पर उपनिरीक्षक ने छात्राओं से राखी बंधवाकर सुरक्षा का भरोसा दिलाया और प्रतियोभगियों का उत्साह बढ़ाया। उत्सव के दौरान छात्राओं के हाथ से बनी राखियां आकर्षण का केंद्र बनी रही। प्रधानाचार्य अवधेश कुमार मिश्र ने उत्सव में प्रथम स्थान दीपाली मौर्या, द्वितीय स्थान संजली मौर्या, तृतीय स्थान अंजली मौर्या को देकर उत्साहवर्धन किया। उत्सव के मुख्य अतिथि पुलिस चौकी खमरिया के उपनिरीक्षक मनोज राय को राखी बांधकर सुरक्षा का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि त्योहार पर महामारी का असर है। शासन की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन कर बहने हस्तनिर्मित राखी को भाइयों की कलाई पर बांध कर अटूट संकल्प ले सकती हैं। बाजारों में दुकानों पर सस्ती-महंगी राखियां खरीदने की हिम्मत नहीं हो रही है। इसका मात्र कारण महंगाई है जिसको बहने मात दे सकती हैं। शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने भी छात्राओं की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें