फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ के समर्पित कार्यकर्ताओं को मिलती है संगठन को शक्ति : अशोक

विज्ञापन
पटेल नगर में भाजपा के कार्यक्रम में बोलते क्षेत्रीय अध्यक्ष आशोक चौरसिया। संवाद
विज्ञापन
ज्ञानपुर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया बृहस्पवितार को जिले में पहुंचे। नगर के चित्रांगन लाॅन में आयोजित मुख्य समारोह में क्षेत्रीय अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया। जिला अध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कहा कि अशोक चौरसिया के नेतृत्व में काशी क्षेत्र में संगठन और अधिक सशक्त होगा। इससे कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। अशोक चौरसिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। संगठन की शक्ति बूथ स्तर के समर्पित कार्यकर्ताओं से आती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। समापन संबोधन जिला प्रभारी नागेंद्र रघुवंशी ने किया। मौके पर सांसद डॉ. विनोद बिंद, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, विधायक दीनानाथ भास्कर और विधायक विपुल दुबे, रविंद्रनाथ त्रिपाठी, क्षेत्रीय महामंत्री संतोष पटेल और कन्हैया लाल मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें