फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: सजे घर-चौबारे, मां लक्ष्मी और विघ्नहर्ता का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। परंपरा व आस्था की जगमग रोशनी में दीपावली पर्व पर लोग धन व समृद्धि की देवी महालक्ष्मी के स्वागत को आतुर हैं। पूरा जिला सोने सा दमक रहा है। उत्साह और उल्लास के उजाले में मां लक्ष्मी हर घर सुख-समृद्धि का आशीष लेकर आएंगी। शनिवार को दिनभर लोग त्योहार की तैयारियों में लगे रहे। घर-आंगन को संजाने और संवारने के साथ ही शुभ घड़ी की प्रतिक्षा कर रहे हैं, जब मां लक्ष्मी और विघ्नहर्ता श्रीगणेश का आगमन होगा। जिले में रविवार को दीपावली धूमधाम से मनाई जाएगी।
विज्ञापन

कालीन नगरी में रविवार को शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी-गणेश पूजन होगा। रात को आसमान आतिशबाजी से रंगीन होगा तो घर-आंगन रंगोली से सजेंगे। रविवार को दीपावली को लेकर लोगों ने जमकर खरीदारी की। नगर से ग्रामीण अंचलों तक त्योहार का उल्लास और उत्साह देखा जा रहा है। दीपावली पर घरों को दीयो की रौशनी से सजाने के साथ ही रंगोली बनाने की भी परंपरा है। रविवार की दोपहर को दुकानों पर लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखी गई। ज्ञानपुर, भदोही, गोपीगंज, औराई, खमरिया और सुरियावां जैसे बाजारों में अच्छी खासी भीड़ देखी गई। लोग रंगोली, सजावट के सामान के साथ ही पटाखा की खरीदारी की। घरों में दीपावली के साथ सफाई का कार्य पूरा हो गया। दीया-बाती तैयार हैं। मोमबत्ती घर में सज गए हैं। अब दरवाजे व आंगन में रंगोली बनाने की तैयारी है। लोग छत की मुंडेर, दरवाजे, आंगन, घर की देहरी, बथान, चौपाल व चौक-चौराहों पर दीपक जला कर अंधकार को मिटाया जाएगा। घर-घर लक्ष्मी आयेगी। सभी सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगेंगे। विघ्नहर्ता गणेश की भी आराधना होगी। इस मौके पर अपने अंदर की बुराइयों को दूर करने का संकल्प लेकर एक-दूसरे को पर्व की बधाइयां देकर खुशियां बांटेंगे। यह समाज को समरस बनाने के पथ पर अग्रसर करेगा। ज्ञानपुर के पटाखा व्यापारी कलेक्टर सोनकर ने बताया कि इस बार लोग जमकर पटाखों की खरीदारी कर रहे हैं। इको फ्रेंडली ग्रीन पटाखों में 50 प्रतिशत की छूट मिल रही है। सबसे अधिक ग्रीन फुलझड़ी, ग्रीन ककरेल, अनार, चकरी, फुलझड़ी, अनार, अनार बम, रॉकेट, स्काई शॉट, सेवन शॉट की खरीदारी हो रही है।
-
एक माह से चल रही थी घरों में तैयारी
ज्ञानपुर। दीपावली के लिए विगत एक माह से जोरदार तैयारियां की जा रही थी। हर घर में रंगरोगन कर आकर्षक विद्युत से सजाया गया। घरों के बाहर सुंदर रंगोली बनाई जा रही है। घर-आंगन, चौखट व मंदिरों को दीपक लगाकर रोशन किया जाएगा। इसी के साथ शुरू होगा आतिशबाजी का दौर जो पूरी रात चलेगा। पूजा के लिए महालक्ष्मी के पानों की जोरदार बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें