फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बरात में जा रहे व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरियावां से जंगीगंज की ओर बरात में जा रहे एक व्यक्ति की जंगीगंज बाजार में सोमवार को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। जेब में मिले बैंक पासबुक समेत अन्य कागजात से बाजारवासियों ने पहचान कर परिजनों को सूचना दी। जानकारी पर पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना पर मीरापुर-पियरोपुर औराई से पहुंचे परिजनों ने बताया कि दयाशंकर यादव (58) सुरियावां स्थित रिश्तेदारी से जंगीगंज की ओर बरात में जा रही थी। प्यास लगने पर वह जंगीगंज बाजार में रुककर पानी पी रहे थे। उसी समय सीने में उठे तेज दर्द के कारण दम तोड़ दिया। उप निरीक्षक जंगीगंज चौकी अविनाश राय ने कहा कि पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें