फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से हो रही मौत की होगी गिनती

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस में मौत का सिलसिला अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। ग्रामीण अंचलों में हर रोज बड़ी संख्या में लोगों की मौतें हो रही हैं। अब गांव में कितनी मौतें हुईं इसकी गिनती की जाएगी। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के निर्देश पर ग्राम पंचायत अधिकारी एक अप्रैल 2021 से अब तक ग्राम पंचायत वार हुई मौतों का विवरण उपलब्ध कराएंगे। इसमें किसी तरह की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। कोरोना वायरस संक्रमण के इस दौर में हो रही मौतों से ग्रामीण सहम गए हैं। किसी भी व्यक्ति की मौत पर कोरोना के संक्रमण से गांव में लोग सहम जा रहे हैं। नगर से लेकर गांव तक लोग भय के साए में जी रहे हैं।अब कोरोना से कितनी मौतें हुई इसकी सूची खंगालने में प्रशासन जुट चुका है। इस संबंध में जिला पंचायत राज अधिकारी बालेशधर द्विवेदी ने समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को गांव में कितनी मौतें हुईं गणना कर सहायक विकास अधिकारी के जरिए उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें