फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय सीमा खत्म, नहीं शुरू हुए तीन ऑक्सीजन प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना की संभावित तीसरी लहर की तैयारियां कच्छप गति से चल रही हैं। इसके चलते 15 अगस्त की तय समय सीमा में तीन ऑक्सीजन प्लांट शुरू नहीं हो सके। अब तक सुरियावां सीएचसी और ज्ञानपुर जिला अस्पताल में स्थापित प्लांट ही शुरू हो सके हैं। सीएचसी डीघ में अभी तक बुनियाद भी नहीं रखी जा सकी है। वैश्विक महामारी की दूसरे लहर में आक्सीजन को लेकर हायतौबा मचा था । बड़ी संख्या में लोगों की जान चली गई। उसे याद कर एक बारगी दिल सिहर जाता है। संक्रमित परिवार के लोग लाखों रुपये लेकर ऑक्सीजन सिलिंडर के लिए इधर-उधर चक्कर काट रहे थे लेकिन नहीं मिला। दरअसल कोरोना की पहली ओर दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी से आए दिन मौत हो रही थी। देखते ही देखते मरने वालों की संख्या इतनी अधिक हो गई कि शवदाह गृह में शव रखने का स्थान नहीं मिला। विशेषज्ञों का मानना है कि तीसरी लहर सितंबर से अक्तूबर में आ सकती है। इसकी तैयारी करने के लिए पहले ही शासन की ओर से निर्देश जारी किया गया है। जिले में पांच स्थानों पर ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जाने की तैयारी की गई। सुरियावां में प्लांट का लोकार्पण कर दिया गया है लेकिन संचालन अभी तक नहीं हो सका है। भदोही में फाउंडेशन तो बना दिया गया है लेकिन अभी तक उपकरण नहीं आ सके हैं। यही हाल औराई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी है। यहां पर अभी तक प्लांट नहीं लगाया जा सका है। महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल में प्लांट आया तो है लेकिन अभी तक पाइप लाइन से आपूर्ति नहीं की जा सकी है। डीघ सीएचसी में अभी तक आधारशिला भी नहीं रखी जा सकी है। ऐसे में तीसरी लहर आने से पूर्व सभी प्लांट शुरू होने पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें