चौरी। थानाक्षेत्र के लक्षापुर के पास रेलवे ट्रैक पर सोमवार की सुबह एक युवक का शव बरामद हुआ। क्षत-विक्षत शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। पुलिस ने बताया कि 35 वर्षीय युवक सफेद शर्ट और काला पैंट पहने हुए था। मृतक किन परिस्थितियों में और कैसे ट्रेन से कटा यह तो जांच के बाद ही सामने आ पाएगा। तीन दिनों में दो युवकों के शव ट्रैक पर मिले और दोनों की शिनाख्त नहीं हो पाई। थानाध्यक्ष रामदरस ने कहा की शव की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है। मामले की जांच की जा रही है।