थानाक्षेत्र के बौरीबोझ गांव के समीप प्रयागराज की सीमा पर स्थित एक नाले में शुक्रवार की सुबह एक 25 वर्षीय युवक का शव मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। उसकी पहचान रवि बिंद पुत्र बृजभूषण बिंद निवासी संसारीपुर सराय ममरेज प्रयागराज के रूप में हुई। खबर मिलने पर पहुंचे पिता ने कहा कि उनका बेटा दिमागी बुखार से पीड़ित था। बृहस्पतिवार को वह अचानक घर से गायब हो गया था। थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मामला सराय ममरेज थाना का होने से वहां की पुलिस को सूचना दी गई है।