फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: गंगा में डूबे युवक का शव तीसरे दिन मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतामढ़ी। कोईरौना थाना क्षेत्र के सीतामढ़ी घाट पर सोमवार को गंगा में स्नान के दौरान डूबे युवक रंजीत गौड़ (18) का शव बृहस्पतिवार की सुबह सेमराध गंगा घाट के सामने गंगा पार मिर्जापुर जनपद में उतराया मिला। कोइरौना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम दो दिनों तक गंगा में लापता युवक को ढूंढने में लगी रही, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को फोन पर कोइरौना पुलिस को गंगा पार पानी में उतराये शव की सूचना मिली। चौकी इंचार्ज सीतामढ़ी श्रीप्रकाश मिश्रा और एसडीआरएफ की टीम ने लापता रंजीत के परिजनों को साथ लेकर गंगा पर पहुंचे। जहां शव की पहचान परिजनों ने की। उसके बाद पुलिस ने शव को सेमराध लेकर आई। जहां पंचायत नामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर शव मिलने की सूचना पर मृतक के घर कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में गांव के लोग सेमराध पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें