सुरियावां। कोतवाली क्षेत्र के पट्टीबेजांव गांव में ससुराल आए युवक का बुधवार की सुबह फंदे से लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जौनपुर के मुंगरा बादशाहपुर निवासी संतोष उर्फ गुड्डू तिवारी (42) पुत्र स्व. किशोरी तिवारी अपने ससुराल पट्टी बेजांव आया था। मंगलवार को खाना आदि खाकर सो गया। सुबह उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। उसके साले कमलेश कुमार ने बताया कि जीजा ने किन कारणों से फांसी का फंदा लगाया स्पष्ट नहीं है। थाना प्रभारी विपिन सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।