सीतामढ़ी। स्नान करते समय बृहस्पतिवार को गंगा में डूबी किशोरी आंचल माली पुत्री सुभाष माली का शव लगभग 31 घंटे बाद शुक्रवार को शाम पांच बजे बारीपुर गांव के पास उतराया मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बृहस्पतिवार को जनपद प्रयागराज के हंडिया कोतवाली के जसवां गांव से एक परिवार के आधा दर्जन लोग सीतामढ़ी में गंगा नहाने आए थे। नहाते वक्त गहरे पानी में चले जाने से आंचल (13) गंगा में डूबने लगी। उसे बचाने के प्रयास में परिवार के तीन और लोग डूबने लगे। शोरगुल सुन गंगा में नाव लेकर पार जा रहा स्थानीय चिंता माझी 3 अन्य को बचा लिया लेकिन आंचल डूब गई थी।