फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi crime: भाई के ससुराल में केबल के सहारे लटका मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

Wed, 01 Mar 2023 11:46 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही

सार

चौरी थाना क्षेत्र के धनापुर गांव निवासी कुंदन तिवारी मंगलवार की रात अपने भाई के ससुराल बरहदा में आया था। बुधवार की सुबह घर के एक कमरे में उसका शव केबल के सहारे पर फंदे पर लटकता मिला। इसकी जानकारी होते ही पूरे गांव में सनसनी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतक के गले में केबल के कारण खून निकल आए था।
विज्ञापन
भाई के ससुराल में केबल के सहारे लटका मिला युवक का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भदोही में चौरी थाना क्षेत्र के बरहद गांव में बुधवार की एक युवक का फंदे पर लटकता शव मिला। युवक अपने भाई के ससुराल आया हुआ था। युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और फारेंसिक टीम पहुंच कर जांच-पड़ताल करने में जुटी रही।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक चौरी थाना क्षेत्र के धनापुर गांव निवासी कुंदन तिवारी (27) मंगलवार की रात अपने भाई के ससुराल बरहदा में आया था। बुधवार की सुबह घर के एक कमरे में उसका शव केबल के सहारे पर फंदे पर लटकता मिला। इसकी जानकारी होते ही पूरे गांव में सनसनी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतक के गले में केबल के कारण खून निकल आए था।
वहीं उसका पैर भी कमरे में जमीन को छू रहा था। जानकारी होते ही पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है। पुलिस ने घर में कटे केबल को बरामद किया है। मृतक चार भाई और एक बहन में सबसे छोटा था। तीन साल पहले इसकी शादी हुई थी, लेकिन किसी कारणवश तलाक हो गया था। यह अपने भाइयों के साथ मुंबई में ही रहता था। एक सप्ताह पहले ही गांव पहुंचा था। युवक की मौत की सूचना उसके भाइयों को दे दी गई है। मौके पर मृतक के परिजन पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें