फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: पेड़ की डाल से लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की सीमा से सटे भोगांव गांव में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक की दिमागी हालत ठीक नहीं चल रही थी। वह अविवाहित भी था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भदोही-मिर्जापुर सीमा से सटे चील्ह थाना के भोगांव निवासी स्व. हीरालाल यादव के दो पुत्र हैं। इसमें एक लड़के रोहित यादव (27) की दिमागी हालत इधर कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रही थी। परिजन उसका इलाज करा रहे थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात उसने घर से 500 मीटर दूर पीपल के पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना जैसे ही परिजनों को मिली। वे घटनास्थल पर पहुंचे। घटना की जानकारी होते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों के आग्रह पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें