फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में मिला शव, सनसनी

विज्ञापन
खेत में शव मिलने की सूचना पर मौके पर छानबीन करती कोतवाली पुलिस - फोटो : BHADOHI
विज्ञापन
भदोही। कोतवाली क्षेत्र के डुड़वा कुकरौठी में शुक्रवार को संदिग्ध हाल में खेत में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। गांव वालों से सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। ग्रामवासियों के लिए अभी भी उसकी मौत पहेली बनी हुई है। कोतवाल गगनराज सिंह ने बताया कि दोपहर बाद लगभग 4 बजे शव खेत में पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर छानबीन की गई। मृतक की पहचान वीरेंद्र पटेल (34) पुत्र अमृतलाल के रूप में की गई है। पुलिस के पहुंचने पर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई थी। मौजूद लोगों और मृतक के परिजनो से भी पूछताछ में कुछ खास जानकारी नहीं मिल सकी थी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि हम लोग फिलहाल खेत में काम करते समय हुई सामान्य मौत मान कर चल रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है यदि कुछ संदिग्ध लगा और परिजनों से कोई तहरीर मिली तो उसके अनुसार कार्रवाई करेंगे। मृतक के एक छोटी बेटी और एक छोटा बेटा है। मौत पर घर वालों का रो रो कर बुरा हाल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें