फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडी पंचायत करेंगे निलंबित एडीओ की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 11 ग्राम पंचायतों में 45.33 लाख घोटाले के आरोप में डीघ ब्लाक के निलंबित सहायक विकास अधिकारी अजय पांडेय की जांच उप निदेशक पंचायत मिर्जापुर मंडल करेंगे। निलंबन काल तक उन्हें डीपीआरओ कार्यालय से संबद्ध किया गया है। वहीं दूसरी ओर सुरियावां के पांच ग्राम पंचायतों में 13 लाख के भुगतान के मामले में सेक्रेटरी प्रदीप बिंद की मुश्किलें बढ़ गई है। अब तक स्पष्टीकरण न देने पर सीडीओ ने कड़ी नाराजगी जताई। जिले के तत्कालीन जिला विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की जांच में पाया गया कि डीघ में निलंबित सचिव के फंड ट्रांसफर आर्डर से 11 ग्राम पंचायतों में ग्राम निधि से 45,18,336 रुपये भुगतान कर दिया गया। इस मामले में एक रोजगार सेवक के भाई के फर्म शिव शक्ति के नाम एक मुश्त 33 लाख रुपये का भुगतान हुआ था। डीएम आर्यका अखौरी ने एडीओ पंचायत अजय पांडेय को निलंबित करने की संस्तुति की थी। तीन माह बाद एक सप्ताह पूर्व निदेशक पंचायती राज ने एडीओ पंचायत को निलंबित कर दिया। मामले की अंतिम जांच के लिए उप निदेशक पंचायत मिर्जापुर मंडल को नामित किया गया है। डीपीआरओ बालेशधर द्विवेदी ने बताया कि निलंबन काल में एडीओ कार्यालय से संबद्ध रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें