फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेलर से टकराया डीसीएम, महिला समेत दो की मौत

Sun, 14 Jun 2015 01:48 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 दोनों डीसीएम में सवार होकर सब्जी खरीदने कछवां मंडी जा रहे थे। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

औराई क्षेत्र के छोटे दूकानदार प्रतिदिन सब्जी खरीदने के लिए कछवां मंडी जाते हैं। इसके लिए वे डीसीएम और पिकअप जैसे भार वाहनों की सवारी कर लेते हैं। औराई थानाक्षेत्र के सहसेपुर गांव निवासी मनोज कुमार (32) और नरथुआ की रहने वाली मन्नी देवी (58) भी सब्जी बेचकर परिवार का जीवन यापन करते थे। शनिवार को दोनों औराई चौराहे से डीसीएम पर सवार होकर सब्जी लेने कछवां जा रहे थे। महराजगंज और बाबूसराय बाजार के  मध्य विक्रमपुर के  सामने पहुंचे थे कि  डीसीएम के  सामने जा रहा ट्रेलर एक  बोलेरो को बचाने के चक्कर में अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे पीछे चल रहा डीसीएम ट्रक असंतुलित होकर ट्रेलर सें टकरा गया। इससे मनोज और मन्नी को गंभीर चोटें आईं और वे डीसीएम में फंस गए। दुर्घटना की आवाज सुनकर पहुंचे आसपास के  ग्रामीणों ने उन्हें किसी तरह से बाहर निकाला और एंबुलेंस से सीएचसी औराई में भर्ती कराया। हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों को वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी जाते समय रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें