सीतामढ़ी। नर्स दिवस पर क्षेत्र के दयावंती पुंज मॉडल स्कूल में बृहस्पतिवार को नर्सो को सम्मानित किया गया। स्कूल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ. तनूजा झा ने कहा कि कोविड काल में नर्सों के कार्य को भुलाया नही जा सकता। नर्स समाज सेवा को अपना पहला दायित्व समझती है। इनके अंदर परोपकार और सेवा भाव कूट कूट कर भरा है। वे दिन रात अपने परिवार को छोड़ कर मरीज की सेवा करती है। रेखा यादव और स्टाफ नर्स दीपिका मिश्रा को सम्मानित किया गया। विद्यालय की छात्राओं ने नर्स बनने की इच्छा जाहिर की । इस मौके पर फ्लोरेंस नाइटिंगेल लेडी विद द लैंप के 201 वें जन्म दिन पर नर्स दे पर आयोजित कार्यक्रम में स्कूल की हेडमिस्ट्रेस आशा उपाध्याय ने कहा नर्स कोरोना महामारी जैसी महामारी में अपना धर्म समझ कर फ्रंटलाइन वर्कर बनकर अपनी जान की बाजी लगा कर मरीजों का इलाज किया। नर्स अस्पतालों और क्लिनिकों की रीढ़ की हड्डी होती हैं। कार्यक्रम में दुनियाभर के नर्सो की सेवा, कार्य, त्याग, बलिदान और साहस की सराहना की गयी।