फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: कंप्यूटर में दक्ष होंगी बेटियां, लैब स्थापित

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के पांच कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में पढ़ने वाली पांच सौ बेटियों को अब कंप्यूटर शिक्षा में भी दक्ष बनाया जाएगा। हर स्कूल के लिए पांच-पांच लाख का बजट आवंटन होने के बाद छह-छह कंप्यूटर की खरीद हो चुकी है। उसे कंप्यूटर लैब में स्थापित किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले के छह ब्लॉकों में अभोली को छोड़कर ज्ञानपुर, भदोही, सुरियावां, औराई और डीघ में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय संचालित है। स्कूलों में 100- 100 छात्राएं आवासीय रूप में शिक्षा ग्रहण करतीं हैं। यहां कक्षा छह से आठ तक की पढ़ाई होती है, ऐसे में सभी छात्राओं को अब कंप्यूटर शिक्षा का व्यवहारिक ज्ञान भी मिलेगा। अभी तक इन्हें सिर्फ कंप्यूटर की जानकारी दी जाती थी। अब इसके लिए विद्यालयों में संसाधन युक्त कंप्यूटर लैब स्थापित हो रहा है। हर स्कूल में बनने वाली इस लैब में छह-छह कंप्यूटर सेट आ गए हैं। जिसे इंस्टाल किया जा रहा है। लैब में कंप्यूटर के साथ ही छह यूपीएस, छह स्पीकर, छह हेडफोन, एक मल्टी फंक्शनर प्रिंटर भी लाया गया है। इस पर 4.50 लाख का खर्च होगा। इसके अलावा 50 हजार रुपये से कंप्यूटर कक्ष की रंगाई- पुताई, विद्युत वायरिंग, ब्राडबैंड, इंटरनेट या वाईफाई कनेक्शन, कंप्यूटर टेबल, कुर्सी, पर्दा, ट्यूब लाइट, पंखे आदि भी खरीदे जाएंगे। ताकि कंप्यूटर लैब में किसी तरह की दिक्कत न होने पाए।
सीडीओ की अध्यक्षता में गठित समिति की निगरानी में खरीद की गई। कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूलों में कंप्यूटर लैब की स्थापना किए जाने की प्रक्रिया जल्द ही पूरी कर ली जाएगी। जल्द ही छात्राएं कंप्यूटर की शिक्षा ग्रहण करना शुरू कर देंगी।- भूपेंद्र नारायण सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें