फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: बेटियों ने जमाए चौके-छक्के, बनारस ने भदोही को 81 रनों से दी शिकस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। आईपीएल की तर्ज पर नगर के विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित भदोही प्रीमियर लीग में रविवार को महिला क्रिकेट मैच का आयोजन हुआ। भदोही क्रिकेट एकेडमी और जाहिद एकेडमी वाराणसी के बीच आयोजित मैच में बनारस की टीम ने भदोही को 81 रनों से शिकस्त दी।
विज्ञापन

टॉस जीत कर भदोही की टीम ने बनारस की टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। बनारस की टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 166 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिसमें प्रिया ने 38 गेंदों में 50 रनों की शानदार पारी खेली। भदोही की ओर से ज्योति ने दो विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी भदोही की टीम शुरू से ही दबाव में नजर आई। जिसका नतीजा रहा कि एक के बाद एक शीर्ष चार बल्लेबाज रन आउट हो गए। जिसके बाद पूरी टीम 85 रनों पर आल आउट हो गई। भदोही की ओर से दीक्षा ने 39 रन बनाकर अकेले संघर्ष किया। बनारस की प्रियंका ने तीन विकेट लिए। राजन दुबे ने अर्धशतक बनाने वाली प्रिया को वुमेन ऑफ दी मैच का पुरस्कार दिया। मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री सपना दुबे ने बेटियों का हौसला बढ़ाया और कहा कि वर्तमान समय में बेटियां हर क्षेत्र में अपना नाम रौशन कर रही है। कड़ी मेहनत से आप सबको भी एक दिन सफलता जरूर मिलेगा। मौके पर अतुल तिवारी, शिवम शुक्ला, जिशान अहमद, अंकित दुबे सहित अन्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें