फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: दो परिवारों का घर रोशन करती हैं बेटियां

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंज। महिला कल्याण विभाग की ओर से सोमवार को उप स्वास्थ्य केंद्र ऊंज में दहेज प्रतिषेध दिवस मनाया गया। लोगों को दहेज न लेने और न देने का संकल्प दिलाया गया। वक्ताओं ने कहा कि बेटियां दो परिवारों को अपनी प्रतिभा से रोशन करती है। दहेज के लिए उनको प्रताड़ित करना ठीक नहीं है।
विज्ञापन

केंद्र आर प्रदेश सरकार बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है। इस दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, विधवा पेंशन योजना, स्पांसरशिप योजना 1098 चाईल्ड लाईन, 112 पुलिस हेल्प लाईन, 1076 जनसुनवाई, 181 महिला हेल्पलाईन, 102 महिला हेल्प लाईन, 108 आकस्मिक हेल्पलाईन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस मौके पर ग्राम प्रधान राम अवध, एएनएम मोहिनी रानी, आनंद कुमार मौर्य, महेंद्र गुप्ता, विद्यावती सरोज, आशा कुसुम, अनीता, किशन कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें