फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बेटियां बेटों से कम नहीं सिर्फ सोच बदलने की जरूरत’

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। बैरी परवा पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में बुधवार को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने कहा कि बेटियां किसी बेटे से कम नहीं हैं। आज कई विभागों में अच्छे पदों पर बेटियां तैनात हैं। सिर्फ सोच बदलने की जरूरत है। बेटियां माता-पिता का दुख-दर्द ज्यादा बेहतर समझ सकती हैं। कहा कि महिला उत्पीड़न में प्रदेश में कमी आई है। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी है। अपर उपजिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश यादव ने कहा कि पृथ्वी को हरा भरा बनाने के लिए शिक्षा के साथ पौधरोपण अति आवश्यक है। पौधरोपण के अभाव में मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। अधिक पौधे लगाना जरूरी है। इस दौरान विद्यालय परिसर में दो दर्जन से अधिक पौधरोपण किया गया। इस मौके पर श्यामा देवी मेमोरियल के निदेशक अलका, मुनेश्वर प्रसाद गुप्ता, नागेंद्र सिंह, करिया पाल, राकेश गुप्ता, राम जी राजन सिंह, अजय सिंह बघेल, नीरज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें