फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहुबली विधायक की पुत्री ने वीडियो जारी कर सीएम से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। बाहुबली विधायक विजय मिश्र और उनके कुनबे पर ताबड़तोड़ दर्ज हो रहे मुकदमे को लेकर उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। मुकदमों को लेकर पहले विधायक के पुत्र विष्णु मिश्र ने वीडियो जारी किया था, अब उनकी पुत्री ने वीडियो जारी किया है। मंगलवार को अधिवक्ता पुत्री रीमा पांडेय ने वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री से गुहार लगाई। वीडियो में कहा कि जिन मुकदमों में चार्जशीट लग गई है उसमें समझौते का सवाल ही नहीं। अब कोर्ट ही निर्णय करेगा कौन सच्चा है कौन झूठा है। उनके रिश्तेदार और दुष्कर्म पीड़िता ने मुकदमे में यह जिक्र किया कि केस वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। जिन लोगों से मुकदमे से कुछ लेना देना नहीं है उनको भी फर्जी फंसाया जा रहा है। करीब सात मिनट के वीडियो में रीमा पांडेय ने भदोही, वाराणसी पुलिस और एसटीएफ पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि एक मंत्री, विधायक और पूर्व सांसद के इशारे पर पुलिस उनके परिवार को प्रताड़ित कर रही। मुकदमे की पैरवी न करने के लिए लगातार धमकाया जा रहा। जिसकी शिकायत की, लेकिन आज तक सुरक्षा नहीं मिली। एक साल के अंदर उनके पिता विधायक विजय मिश्र और परिवार के अन्य सदस्यों पर 11 आपराधिक केस दर्ज हुए। उनके जीजा और बहनों पर भी मुकदमे दर्ज किए गए जो कि यूपी में रहते ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें