फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: राजकीय महाविद्यालय में प्रायोगिक परीक्षा की तिथि तय

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष प्रथम सेमेस्टर की शारीरिक शिक्षा की प्रायोगिक परीक्षा 10 जून को सुबह 10 बजे विभाग कक्ष में होगी। 13 और 14 जून को बीए तृतीय सेमेस्टर और बीए तृतीय वर्ष के शारीरिक शिक्षा की प्रायोगिक परीक्षाएं होंगी। छात्र-छात्राएं यूनिफॉर्म में प्रैक्टिकल फाइल और सामग्री लेकर उपस्थित होंगे। इसी तरह बीएससी प्रथम वर्ष प्रथम सेमेस्टर में रसायन शास्त्र की प्रायोगिक परीक्षा 16 जून को सुबह आठ बजे, रसायन विज्ञान तृतीय सेमेस्टर की 17 जून और बीएससी तृतीय वर्ष की 18 और 19 जून को सुबह आठ बजे होगी। यह जानकारी विभाग प्रभारी डॉ. श्वेता सिंह ने दी। भूगोल विभाग के प्रभारी डॉ. अनीश कुमार मिश्र ने बताया कि बीए प्रथम वर्ष प्रथम सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षा 12 जून को सुबह 10 बजे होगी। उन्होंने छात्र-छात्राओं से प्रवेश पत्र के साथ आने का निर्देश दिया। कहा कि परीक्षा छूटने या अनुपस्थित रहने की दशा में छात्र स्वयं जिम्मेदार होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें