फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: 1.52 लाख किसानों का डॉटा लॉक, आएगी सम्मान निधि

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े एक लाख 52 हजार किसानों का डाटा लॉक हो गया है। 28 जुलाई को उनके खाते में 14वीं किस्त के रूप में दो-दो हजार रुपये केंद्र सरकार जारी करेगी। 10 हजार से अधिक किसान को पहली बार योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

किसानों की आय दोगुना करने के लिए केंद्र सरकार ने दिसंबर 2018 में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शुरू की थी। योजना में हर चौथे महीने में किसानों को दो-दो हजार की किस्त उनके खाते में भेजी जा रही है। शुरुआती दौर में आनन-फानन में किसानों को योजना का लाभ दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में अपात्र भी योजना का लाभ ले लिए। 2020-21 में आयकर पोर्टल के माध्यम से ढाई हजार आयकरदाता पकड़े गए। साल 2022 में शासन के निर्देश पर लाभार्थियों का भूलेख सत्यापन कराया गया तो बड़ी संख्या में अपात्र सामने अए।
हालांकि 14वीं किस्त पाने का किसानों का इंतजार समाप्त हो गया है। केंद्र सरकार से किस्त जारी होने की तिथि जारी होते ही किसानों का डाटा कृषि विभाग ने लॉक कर दिया है। उप निदेशक कृषि डॉ. अश्वनी कुमार सिंह ने कहा कि सम्मान निधि पाने के लिए करीब 40 हजार नए आवेदन आए थे। जिसमें 30 हजार अपात्र मिलने पर उनके आवेदन निरस्त हो गए। नौ हजार 800 किसान पात्र मिले हैं। उन्हें 14वीं किस्त जारी होने पर पहली बार सम्मान निधि मिलेगी। उन्होंने बताया कि एक लाख 52 हजार 732 किसानों का डाॅटा लॉक हो चुका है। 28 जुलाई को सरकार 14वीं किस्त जारी करेगी। उन्होंने बताया कि कुल एक लाख 77 हजार किसानों ने पंजीकरण करया है, लेकिन किसी की केवाईसी नहीं हो सकी तो किसी का भूलेख अंकन। जिससे 25 हजार के करीब को 14वीं किस्त नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें