फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhadohi News: तकनीकी खराबी से आधे घंटे बंद रहा दरवासी फाटक

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के माधोसिंह-रामबाग रेल खंड स्थित दरवासी रेलवे क्रॉसिंग का फाटक बुधवार को तकनीकी खराबी के कारण लगभग आधे घंटे तक बंद रहा। भीटी स्टेशन से आए कर्मचारियों ने तकनीकी खराबी दूर की तब आवागमन बहाल हुआ। इस बीच सड़क मार्ग पर वाहनों की कतारें लगी रहीं। माधोसिंह-रामबाग रेल खंड आधुनिकीकरण होने पर वाराणसी रेल मंडल प्रशासन ने जंगीगंज स्टेशन को हाल्ट का रुप देकर कर्मचारियों को हटा दिया है। अब भीटी स्टेशन से ही आईबीएस सिस्टम से ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। सुबह लगभग 9 बजे के आसपास दरवासी फाटक के पास तकनीकी खराबी आ गई। यह खराबी लगभग आधे घंटे से अधिक समय तक रही। इससे चार पहिया, दो पहिया वाहन सवार फंस गए। फाटक के पास फंसने वाले प्रदीप, सुधाकर, नंदलाल, दिनेश कुमार ने बताया कि दरवासी फाटक जंगीगंज रेलवे हाल्ट के नजदीक और तटवर्ती क्षेत्रों के दर्जनों गांवों को जोड़ने का एकमात्र विकल्प है। इसके पहले मैलोना-चंदापुर फाटक को बंद करने के लिए रेल प्रशासन ने हाल्ट के उत्तरी-दक्षिणी छोर पर आरसीसी सड़क का निर्माण करा रहा है। ऐसे में जब दरवासी फाटक के पास तकनीकी दिक्कत आई तो 100 से 150 की संख्या से अधिक चार पहिया वाहन, बाइक सवार और अन्य वाहनों से गंतव्य की ओर जा रहे लोग फंस गए।आधे घंटे बाद आए तकनीकी कर्मचारियों ने जंगीगंज रेलवे हाल्ट की दिक्कत को दूर कर आवागमन बहाल कराया। फाटक मैन कमलेश कुमार ने बताया कि दरवासी फाटक में तकनीकी दिक्कत आने से यह परेशानी खड़ी हुई थी। ऐसे में भीटी स्टेशन से आये कर्मचारियों ने तकनीकी दिक्कत को दूर कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें